फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बुलंदशहर से अमरोहा के लिए चलाई जाएगी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुलंदशहर से अमरोहा जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। बुलंदशहर डिपो की एक बस का संचालन बुलंदशहर से स्याना, बुगरासी होते हुए हसनपुर से अमरोहा के लिए किया जाएगा। जो प्रतिदिन अप-डाउन संचालित होगी। बस के संचालन से स्याना से बुगरासी अप-डाउन वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। हालांकि अभी तक अमरोहा डिपो की एक बस का सुबह-शाम संचालन हो रहा है।
विज्ञापन




परमानंद, एआरएम बुलंदशहर डिपो ने बताया कि बुलंदशहर से स्याना-बुगरासी-हसनपुर होते हुए अमरोहा के लिए एक रोडवेज बस का संचालन शुरू करने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए सर्वे का कार्य चल रहा है। रोडवेज बस सेवा शुरू होने से बुलंदशहर से अमरोहा रोड पर पड़ने वाले क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। अभी तक यात्रियों को गढ़मुक्तेश्वर, ब्रजघाट, गजरौला होते हुए अमरोहा तक जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें