फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट में बरामदे की छत झुकी, हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्मशान घाट में बरामदे की छत झुकी, हादसे का खतरा
विज्ञापन

सिकंदराबाद। गाजियाबाद के मुरादनगर श्मशान घाट हादसे के बाद अधिकारी चेत गए हैं। तहसील क्षेत्र के ग्राम सनौटा के श्मशान में बरामदे के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने के आरोप पर एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ग्राम सनौटा के लोगों ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि उनके गांव में ग्राम पंचायत की ओर से श्मशान घाट में बरामदे का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। इससे चलते कुछ समय बाद ही छत नीचे की ओर झुक गई है। छत को पिलर लगाकर रोका गया है। यदि छत गिरी तो गाजियाबाद के मुरादनगर श्मशान घाट हादसे की तरह यहां भी कई लोगों को जान गंवानी पड़ सकती है। एसडीएम रविशंकर सिंह का कहना है कि बीडीओ को मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें