फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ढाई करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा करने वाले पांच पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। मधुसूदन दुग्ध प्लांट (क्रीमी फूड्स लिमिटेड) से ढाई करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक शोभित कुमार अत्री ने यह जानकारी दी। क्रीमी फूड लिमिटेड के प्रबंधक लखन लाल शर्मा ने 24 जनवरी 2025 को खुर्जा देहात में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ज्योति डेयरी संचालक ओम प्रकाश सिंह, उनके बेटे महेंद्र सिंह, प्रेम कुमार गौतम, भूपेंद्र और सचिन पर ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप था। पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। सोमवार को इन सभी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें