फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: उधार के 1.25 लाख रुपये मांगने पर गाली-गलौज, धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। उधार दिए 1.25 लाख रुपये मांगने पर गाली-गलौज और धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला पीरवाली गली निवासी गरुण ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। आभा देवी बहलीमपुरा में एक पब्लिक स्कूल चलाती हैं। उन्होंने गरुण से 1.25 लाख रुपये उधार लिए थे। उन्होंने चार से पांच महीने में रकम लौटाने का वादा किया था। तय समय बीतने के बाद भी आभा देवी रुपये लौटाने में टालमटोल करती रहीं। गरुण अपने चाचा रंजीत सक्सेना और चाची कंचन सक्सेना के साथ रुपये मांगने गए। आभा देवी ने उन्हें गाली-गलौज की। उन्होंने हत्या और झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें