फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अलीगढ़-राजघाट के बीच 26 को चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पूर्णिमा के अवसर पर 26 अक्तूबर को गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे अलीगढ़-राजघाट नरौरा के बीच एक अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 26 अक्तूबर को अप-डाउन संचालित होगी। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह पूर्णिमा और अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। गाड़ी संख्या 04187 अलीगढ़ से सोमवार सुबह 05:40 बजे रवाना होकर 7:15 बजे राजघाट नरौरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04188 राजघाट नरौरा से सुबह 08:15 बजे चलकर 09:55 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन श्रद्धालुओं को यात्रा में राहत प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें