अहार। क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति का बैंक खाता साइबर ठगी के करीब दस हजार रुपये आ जाने के बाद बंद हो गया। गांव दरावर निवासी जनसेवा केंद्र संचालक अमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन जुलाई को दोपहर बाद करीब तीन बजे एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग केंद्र पर आए और क्यूआर कोड से खाते में दस हजार रुपये डालने के लिए कहा और नकद दस हजार रुपये देने के लिए कहा। उन्हें पीड़ित ने दस हजार रुपये नकद दे दिए। उसी दिन शाम को अमित का खाता बंद हो गया। बैंक जाकर जानकारी की तो पता चला कि खाते में दस हजार रुपये फ्रॉड की गई धनराशि डाली गई है इसलिए प्रतिबंध लगा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही जांच की जा रही है।