फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से रोजाना ट्रैक पर दौड़ेगी संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से रोजाना ट्रैक पर दौड़ेगी संगम
विज्ञापन

बुलंदशहर। 17 दिन बाद रविवार से प्रयागराज जाने वाली संगम एक्सप्रेस का संचालन अब प्रतिदिन होगा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने पर रेलवे ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर रेलवे ने यात्रियों की संख्या में कमी आने पर 27 मई से संगम एक्सप्रेस का संचालन प्रतिदिन की जगह सप्ताह में चार दिन कर दिया था। इसके बाद से मेरठ से चलकर प्रयागराज और प्रयागराज से वापस मेरठ आने वाली संगम एक्सप्रेस का संचालन अभी तक सप्ताह में चार दिन हो रहा था। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने पर रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए संगम एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया है। बुलंदशहर रेलवे स्टेशन अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि 31 जनवरी से पूर्व संगम एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में तीन दिन होता था। इसके बाद से प्रतिदिन संगम एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ रही थी। 27 मई से संगम का सप्ताह में चार दिन संचालन कर दिया गया। अब संक्रमण कम होने और कोरोना कर्फ्यू समाप्त होने पर संगम एक्सप्रेस सप्ताह में सातों दिन ट्रैक पर दौड़ेगी। 13 जून को प्रयागराज से चलकर रविवार सुबह बुलंदशहर स्टेशन पर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें