46 दिन बाद 80 से कम मिले कोरोना संक्रमण के मामले
बुलंदशहर। जनपद में 46 दिन बाद एक दिन में 80 से कम कोरोना संक्रमित मिलने से कुछ हद तक राहत मिली है। अप्रैल में 11 अप्रैल को 62 संक्रमित मिलने के बाद से लेकर 26 मई यानी 46 दिन तक किसी भी दिन 100-200 से कम संक्रमित नहीं मिले। इस दौरान तीन बार 500 से अधिक और शेष दिनों में 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले। बुधवार को 60 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही पांच संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, 235 लोग स्वस्थ भी हुए।
एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व से कोरोना संक्त्रस्मण के ग्राफ में कमी आना जनपद के लिए राहत की बात हैं। लेकिन लोग मास्क लगाना और दो गज दूरी का पालन करना न भूले। बताया कि बुधवार को सिकंदराबाद में नौ, बुलंदशहर में आठ, लखावटी में सात, स्याना व अनूपशहर में छह-छह, जहांगीराबाद, शिकारपुर व गुलावठी में चार-चार, ऊंचागांव व दानपुर में तीन-तीन, पहासू में दो और औरंगाबाद, बीबीनगर, अरनियां व अगौता क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। फिलहाल जनपद में अब कुल संक्रमण के केस 19,289 हो गए हैं। इसमें 17,443 लोग ठीक हो चुके हैं और 198 लोगों की मौत हो चुकी हैं। शेष 1,648 लोगों का अभी उपचार चल रहा है।
एक सप्ताह के आंकड़े
तारीख संक्रमित ठीक हुए
21 मई 181 332
22 मई 111 267
23 मई 131 336
24 मई 132 174
25 मई 161 228
26 मई 60 235