फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना में फर्जीवाड़े का आरोप, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना में फर्जीवाड़े का आरोप, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जहांगीराबाद ब्लॉक क्षेत्र के गांव भमरौली के प्रधान प्रत्याशी महीपाल सिंह को फर्जीवाड़ा कर चुनाव हराने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने अब सिटी मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत के 581 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इनमें से महीपाल सिंह को सबसे अधिक 164, अजीत सिंह को 159, कुंवर पाल सिंह को 110, अनूप सिंह को 106 मिले थे। जबकि कुल 42 मत अवैध पाए गए थे। इस रिकॉर्ड के आधार पर महीपाल सिंह को विजयी घोषित किया था। जिसके बाद सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी कराए गए थे। हालांकि बाद में अजीत सिंह ने दोबारा मतगणना कराई तो उसमें भी महीपाल सिंह को विजयी घोषित किया गया था। इसके बाद प्रमाण पत्र लेने के लिए आरओ ने कुछ समय इंतजार करने के लिए कहा। इसके बाद धोखे से दूसरे प्रत्याशी को विजयी घोषित करते हुए प्रमाण पत्र दे दिया। उन्होंने मामले की जांच कराने और वास्तविक विजेता प्रत्याशी को विजेता घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें