फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं कक्षा के छात्र को प्रधानाचार्य ने पीटा, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
नगर के एक हॉस्पिटल में भर्ती छात्र। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
नौवीं कक्षा के छात्र को प्रधानाचार्य ने पीटा, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

बुलंदशहर। लखावटी क्षेत्र के एक निजी स्कूल में कक्षा नौ के छात्र को पीटने का मामला सामने आया है। इस समय छात्र बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। छात्र और अभिभावकों ने प्रिंसिपल पर पीटने का आरोप लगाया है। स्कूल के मैनेजर ने ऐसा मामला संज्ञान में न होने की बात कही है। औरंगाबाद क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी लोकेश ने बताया कि उसका बेटा रितेश लखावठी स्थित केडी पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। रितेश ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को स्कूल में उसे प्रिंसिपल ने पीटा। जब वह घर पहुंचा तो उसकी तबीयत खराब होने के साथ ही उल्टियां शुरू हो गई। इस पर उसे बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रितेश के पिता लोकेश का यह भी आरोप है कि अभी तक स्कूल प्रबंधन की ओर से उसकी कोई जानकारी भी नहीं ली गई है। उन्होंने यह भी बताया कि वह इस मामले में प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी करेंगे। दूसरी ओर स्कूल के मैनेजर अर्पित ठाकुर का कहना है मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की प्रिंसिपल से जानकारी ली जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें