लखावटी सीएचसी को चेयरमैन ने लिया गोद
औरंगाबाद। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान नगर पंचायतों/पालिकाओं के अधिशाषी अधिकारियों से कोरोना संक्रमण को लेकर बातचीत की। सीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण को हर हाल में रोकना होगा। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा वैक्सिनेशन होना चाहिए। उन्होंने नगर पंचायत/ पालिकाओं के चेयरमैनों से सीएचसी या पीएचसी अस्पताल को गोद लेने के निर्देश दिए। नगर पंचायत के ईओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सीएम के निर्देश पर सीएचसी लखावटी को चेयरमैन अख्तर मेवाती द्वारा गोद ले लिया गया है। अस्पताल का निरीक्षण करके वहां होने वाले विकास कार्य मे तेजी लाई जाएगी। नगर पंचायत पहले ही अस्पताल में विकास कार्य करा चुकी है। अस्पताल में ईओ-चेयरमैन लगातार दौरा करेंगे और वहां की खामियों को दूर करेंगे।