फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु अवशेष मिला, भड़के हिंदू संगठन के कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु अवशेष मिला, भड़के हिंदू संगठन के कार्यकर्ता
विज्ञापन

गुलावठी। रेलवे स्टेशन से करीब एक किलो मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन के निकट पशु अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एकत्र हो गए। वहीं, सूचना पाते ही इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार त्यागी सहित थाने का पुलिस फोर्स भारी संख्या में मौके पर पहुंच गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच नोकझाेंक भी हुई।
विज्ञापन

रविवार देर शाम रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर कुछ लोगों ने पशु का सिर व अन्य अवशेष पड़े हुए देखे। कुछ ही देर में यह सूचना क्षेत्र में फैल गई। थोड़ी ही देर में गुस्साए हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी ने पुलिस को गोवंश का अवशेष मिलने व हिंदूवादी संगठनों के हंगामा करने की सूचना दी। जिसके बाद भारी भरकम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी व उचित कार्रवाई की मांग पर डटे रहे। साथ ही पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक भी हुई। खबर लिखे जाने तक मौके पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता व पुलिस मौजूद थी। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई थी। वहीं, इस दौरान भाजपा नेता शैलेश तेवतिया ने कहा कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ने के लिए सावन के महीने में ऐसी हरकतें कर रहे हैं। पिछली बार भी सावन माह में गोवंश कटान की घटना हुई थी। अशोक बिधूड़ी ने कहा कि पुलिस गोकशों पर लगाम कसने में नाकाम रही है। वहीं, थानाध्यक्ष दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि संभवत: गोवंश का सिर कहीं से लाकर डाला गया है। गुलावठी क्षेत्र में संभावित गोकशों पर पुलिस ने शिकंजा कसा हुआ है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच कर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें