फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने दिलाई उमस से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश ने दिलाई उमस से राहत
विज्ञापन

बुलंदशहर। रविवार सुबह से उमस ने सभी को बेहाल किया तो साथ ही दोपहर बाद हुई हल्की बारिश से कुछ राहत मिली। जनपद में बारिश कहीं अधिक तो कहीं बूंदाबांदी तक ही सीमित रही।
विज्ञापन

इस बार अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। रविवार को सुबह से उमस ने सभी को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय मौसम ने अचानक करवट बदली और हल्की बारिश शुरू हो गई। ऐसा लग रहा था कि अब अच्छी बारिश होगी और उमस से राहत मिलेगी। जबकि ऐसा इस बार भी नहीं हुआ। बारिश कहीं अधिक तो कहीं बूंदाबांदी तक ही सीमित रही। एक बार फिर बारिश कम होने पर सबसे अधिक चिंता किसानों को है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि मानसून की कम बारिश और बार-बार बदल रही मौसम की रंगत असमंजस में डाल रही है। आगामी दिनों में बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें