फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर में नया मोड़: सामने आया वारदात से पहले आरोपियों का वीडियो, रील बनाकर निकले थे कातिल

Wed, 29 Apr 2026 04:04 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर में वायरल वीडियो से नया मोड़ आ गया है। तिहरे हत्याकांड से पहले आरोपियों की जन्मदिन पार्टी का वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
आरोपियों का वीडियो सामने आया - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर जिले के खुर्जा में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। हत्याकांड को अंजाम देने से ठीक कुछ मिनट पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी शक्ति प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और पुलिस के लिए पुख्ता सबूत पेश किए हैं।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि करीब 20 से 25 युवक एक जगह एकत्रित हैं। वे सभी बॉडी प्रदर्शन करते हुए और फिल्मी अंदाज में सीढ़ियों से नीचे उतर रहे हैं। यह वीडियो एक आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। 

बताया जा रहा है कि इस रील को बनाने के कुछ ही देर बाद आरोपियों ने खूनी खेल खेला और तीन लोगों की जान ले ली। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की जांच और तेज हो गई है। वीडियो में हत्याकांड का मुख्य नामजद आरोपी जीतू सैनी भी अपने साथियों के साथ टशन दिखाता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


वायरल फुटेज से यह स्पष्ट हो रहा है कि यह कोई तात्कालिक विवाद नहीं, बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ की गई वारदात थी। पुलिस अब इस वीडियो के जरिए अन्य अज्ञात हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है, जो इस वीडियो का हिस्सा थे।
विज्ञापन

चेहरे पर केक लगाने को लेकर विवाद, तीन की हत्या

बुलंदशहर के खुर्जा में जन्मदिन की पार्टी में चेहरे पर केक लगाने का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और पूर्व भाजपा सभासद के दो भाइयों अमरदीप व मनीष और भतीजे आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुलंदशहर के खुर्जा में जिम के अंदर सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों जिम संचालक रूपेश सैनी, मयंक सैनी व नरेश सैनी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब तक मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तार हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें