फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फोरलेन होगा बुलंदशहर स्टेट हाईवे, 110 करोड़ से संवरेगा

विज्ञापन
बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुलंदशहर से अनूपशहर जाने वाले राहगीरों और अनूपशहर गंगा घाटों व अवंतिका देवी मंदिर पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहतभरी खबर है। अब बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाईवे को केवल सहकारी नगर तक ही नहीं, बल्कि अनूपशहर तक फोरलेन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के दूसरे चरण के लिए विभाग ने 110 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसके बनने से इस मार्ग पर सड़क किनारे पड़ने वाले कस्बों और 50 से अधिक गांवों की करीब पांच लाख से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। वहीं दिल्ली से उत्तराखंड जाने वाले वाहन चालकों का समय भी बचेगा।
वर्तमान में बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग टू-लेन है। इस मार्ग पर वाहनों का दबाव अत्यधिक होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। विशेषकर कार्तिक पूर्णिमा, शिवरात्रि और प्रत्येक अमावस्या-पूर्णिमा पर जब हजारों श्रद्धालु छोटी काशी यानि अनूपशहर, सिद्धबाबा गंगा घाट, अवंतिका देवी मंदिर और घाट के लिए निकलते हैं, तो वाहनों की लंबी कतारें हाईवे से लेकर शहर के भीतर तक लग जाती हैं।
विज्ञापन

अब इस मार्ग के फोरलेन होने से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और वाहन फर्राटा भर सकेंगे। लोक निर्माण विभाग की इस योजना का सीधा लाभ मार्ग पर पड़ने वाले कस्बों और गांवों को मिलेगा। इन गांवों के लगभग एक लाख लोग दैनिक रूप से इस मार्ग का उपयोग करते हैं। फोरलेन बनने से न केवल आबादी वाले क्षेत्रों में लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा, बल्कि सड़क चौड़ी होने से हादसों की आशंका भी न्यूनतम हो जाएगी। सुरक्षित सफर के साथ-साथ यह परियोजना स्थानीय व्यापार और आवागमन को भी नई गति देगी।
उत्तराखंड और रुहेलखंड का सफर होगा आसान : यह स्टेट हाईवे केवल स्थानीय लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि लंबी दूरी तय करने वाले चालकों का सफर भी आसान होगा। दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों से उत्तराखंड के हल्द्वानी, नैनीताल, काशीपुर और रूहेलखंड की ओर जाने वाले सैकड़ों वाहन इसी मार्ग का सहारा लेते हैं।
वर्तमान में टू-लेन होने के कारण इन वाहनों को भारी जाम का सामना करना पड़ता था। फोरलेन बनने के बाद यह मार्ग दिल्ली को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला एक प्रमुख और सुगम मार्ग बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें