फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गांव इनायतपुर में तेंदुआ देखने की सूचना पर सहमे ग्रामीण

विज्ञापन
ग्राम इनायतपुर में तेंदुआ और उसका शावक देखने की सूचना पर जमा ग्रामीणों की भीड़ पुलिस - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
गांव इनायतपुर में तेंदुआ दिखने की सूचना पर सहमे ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ककोड़ । क्षेत्र के गांव इनायतपुर में रविवार सुबह नहर किनारे तेंदुए और उसका शावक देखने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने नहर किनारे खड़ी झाडिय़ों में आग लगा दी। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ सर्च अभियान चलाया। मगर कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों पर काम करने जा रहे थे, तो ग्रामीण मुकेश कुमार, डॉ. सतीश ने गांव के बाहर से होकर गुजर रही चचूरा नहर के पुल के पास तेंदुए जैसा दिखने वाला जानवर व उसका शावक देखा। तेंदुआ और शावक देखने जाने की सूचना पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जंगल में कार्य करने के लिए गए लोग दहशत के मारे अपने घरों को लौट आए। नहर किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। तेंदुए और उसके शावक को भागने के प्रयास में ग्रामीणों ने नहर किनारे खड़ी झाड़ियों में आग लगा दी। सूचना पर पुलिस, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डिप्टी रेंजर तालिब ने बताया कि वन विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर देखे जाने वाले जानवर की तलाश में सर्च अभियान चलाया। मगर, मौके पर किसी भी प्रकार का कोई जानवर नहीं मिला। झाड़ियों में आग लगाने के कारण किसी भी जानवर के पद चिन्ह भी नहीं मिले। उन्होंने बताया कि नहर किनारे फिश कैट मछलियों का शिकार करने के लिए अक्सर आ जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें