फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलौते चिराग का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
इकलौते चिराग का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
विज्ञापन

सिकंदराबाद। सड़क हादसे में मारे गए इकलौते चिराग का शव बुधवार को घर पहुंचने पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मृतक किशोर के घायल माता-पिता का अभी भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर के खत्रीवाड़ा निवासी राजपाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। राजपाल के तीन बेटियां व आठ साल का बेटा विशाल था। बताया गया कि मंगलवार को वह पत्नी सुरजा को मेरठ उसके मायके में भाईदूज के लिए ले गये थे। आठ वर्षीय बेटा विशाल भी उनके साथ था। दंपती बेटे के साथ मोपेड से घर लौट रहे थे। जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर के पास स्कार्पियों ने मोपेड में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दंपति सड़क किनारे खाई में जा गिरे। वहीं विशाल सड़क पर गिर गया औैर कार ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद विशाल का शव घर पहुंचा। इकलौते चिराग का शव पहुंचते परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सांत्वना देने के लिए आए रिश्तेदारों व लोगों की आंख में आंसू भर आए। वही विशाल के माता पिता का अभी भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बेटे के अंतिम दर्शन कराने के लिए परिवार के लोग विशाल के शव को अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें