फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बुलंदशहर में रोडवेज बस की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, 1989 में सिपाही बने; दरोगा के पद तक पहुंचे

Fri, 27 Nov 2026 09:44 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शिकारपुर

सार

बुलंदशहर में मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर श्री साईं मंदिर के पास रोडवेज बस की टक्कर से उपनिरीक्षक राजवीर सिंह (58) की मौत हो गई। उनका तीन-चार दिन पहले ही डिबाई से कोतवाली नगर बुलंदशहर तबादला हुआ था। शुक्रवार शाम वह बुलेट से डिबाई जा रहे थे। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने बस का नंबर जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रोडवेज बस ने मारी एसआई राजवीर को टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर श्री साईं मंदिर के पास शुक्रवार शाम रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार उप निरीक्षक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव फतेउल्लापुर थाना कीरतपुर जनपद बिजनौर निवासी राजवीर सिंह (58) पुत्र जगत सिंह वर्ष 1989 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। तीन-चार दिन पहले उनका स्थानांतरण डिबाई कोतवाली से कोतवाली नगर बुलंदशहर हुआ था। उनकी पत्नी अभी डिबाई में ही रह रही थीं। 

विज्ञापन


Trending Videos

बुलेट से जा रहे थे डिबाई
शुक्रवार शाम राजवीर सिंह बुलेट बाइक से कोतवाली नगर बुलंदशहर से डिबाई जा रहे थे। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में श्री साईं मंदिर के पास वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारपुर ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

रोडवेज की बस ने मारी टक्कर
घटना की जानकारी मिलने पर सीओ दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान प्रकाश में आया कि उन्हें रोडवेज ने टक्कर मार दी थी। आसपास मौजूद लोगों ने भाग रही रोडवेज का नंबर नोट कर लिया। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दे दी गई। पुलिस जांच कर रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें