फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: मकान के बाहर बैठे थे लोग, तभी धड़ाम से गिरा छज्जा, 12 घायल; दो की हालत ज्यादा गंभीर

Mon, 24 Jul 2023 10:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

जहांगीराबाद में भरभरा कर एक मकान का छज्जा गिर गया। पुलिस की मदद से स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
मकान का छज्जा गिरने से हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहांगीराबाद। जिले में बारिश अब आफत बनी हुई है। जहांगीराबाद में लेंटर का छज्जा गिरने का तीसरा मामला सामने आया है। हादसे में कुल 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर है और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की सूचना से कस्बे में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, जहांगीराबाद के मोहल्ला जटिया निवासी रामप्रसाद पुत्र वेद राम सिंह का पुराना मकान बना हुआ था। सोमवार की देर शाम मोहल्ले के 12 से 14 लोग मकान के बाहर छज्जे के नीचे बैठे हुए थे। 

बताया जा रहा है कि बारिश के चलते छज्जा जर्जर हालत में हो चुका था और अचानक भरभरा कर नीचे बैठे लोगों के ऊपर गिर गया। लेंटर के मलवे में करीब 12 लोग दब गए। मौके पर लेंटर गिरने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लिए एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दे दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जहांगीराबाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया हादसे में 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें