फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.12 लाख की शराब और सात हजार की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
2.12 लाख की शराब और सात हजार की नकदी चोरी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर मुहाना बंबे स्थित अंग्रेजी शराब की दो दुकानों की छत तोड़कर चोरों ने करीब 2.12 लाख रुपये की शराब, सात हजार की नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम कुरली निवासी पवन कुमार ने बताया कि सनौटा नहर से मुहाने को जाने वाले रास्ते पर पुलिस चौकी से करीब 150 मीटर की दूरी पर बंबे पर उनकी अंग्रेजी शराब की दो दुकान है। रात में चोरों ने दुकान की छत तोड़कर करीब 22 हजार रुपये कीमत की सात पेटी बीयर, गल्ले से दो हजार की नकदी और दूसरी दुकान से करीब 1.90 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब, गल्ले से पांच हजार की नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा चोर दोनों दुकानों से बैट्रा, इन्वर्टर, सीसीटीवी कैमरे चुरा ले गए। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सस्ती शराब को छोड़, चोरी की महंगी शराब
पवन कुमार ने बताया कि चोरों ने दुकान से महंगे ब्रांड की शराब चोरी की। जबकि सस्ती ब्रांड की शराब को दुकान में ही छोड़ गए। चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया है। दुकान में पड़ी फोल्डिंग बाहर मिली। घटना को अंजाम देने के दौरान गुमराह करने के लिए चोरों का एक साथी संभवत: फोल्डिंग पर आराम कर रहा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें