चलती कार में लगी आग, चालक और साथी ने कूदकर बचाई जान
ककोड़। सड़क पर चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। चालक व उसके साथी ने आग से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।
ककोड़ देहात निवासी विजय पुत्र दीनदयाल ने बताया कि कस्बा ककोड़ में उसकी बाइक की एजेंसी है। बुधवार को वह किसी कार्य से अपने एक साथी के साथ खुर्जा गया था। रात में लौटते समय करीब नौ बजे ककोड़ क्षेत्र के गांव बिघेपुर के पास कार से अचानक धुआं निकलने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाता कार से आग की लपटें निकलने लगीं। उसने व उसकी साथी ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया कि आग से कार पूरी तरह से जल गई है। निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।