फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर क्षेत्र के शिव विहार कॉलोनी निवासी हमले में घायल इलेक्ट्रीशियन की इलाज के दौरान मौत होने पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर कोतवाली पहुंचे परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी के आश्वासन पर करीब चार घंटे बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ।
नगर के कन्हैयापुरम शिव बिहार कालोनी निवासी बिंदे शर्मा (40) पुत्र कुनकुन शर्मा की पड़ोसी से हुई मामूली विवाद में मारपीट में घायल होने पर शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में देर रात मृतक की पत्नी अनीता ने कोतवाली में एक महिला, दरोगा समेत 6 लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी थी। बताया कि बुधवार को पड़ोसी महिला से उसका बिजली केबिल काटने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें पड़ोसी महिला के यहाँ आने वाले लोगों ने उनके घर पहुंचकर पथराव किया और अश्लील हरकत की। उसका पति व पड़ोसी जब मौके पर पहुंचे, तो उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी एक नहीं सुनी, जबरन उसके पति व पड़ोसी को चौकी ले गई। जहां चौकी में फिर से उसके पति व पड़ोसी के साथ मारपीट की। बाद में शांति भंग में चालान करा दिया। बृहस्पतिवार की शाम उसका पति बिंदे व प्रताप बाइक से घर लौट रहे थे, इसी दौरान उसके पति के साथ आरोपियों ने फिर से मारपीट की। पड़ोसी की सूचना पर जब वह और कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे तो बिंदे पर आरोपी महिला ने तेजाब फेंकने का प्रयास किया। आरोपी महिला समेत अन्य लोग शिकायत करने पर धमकी देकर चले गए। बेहोशी की हालत में उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया। शुक्रवार को उपचार के दौरान बिंदे की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोट =
आरोपी दरोगा को किया लाइन हाजिर
मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है। परिजनों ने एक दरोगा पर आरोप लगाया था, जिसे लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी, बुलंदशहर
आरोपी दरोगा को किया गया लाइन हाजिर
सिकंदराबाद। इलेक्ट्रीशियन की पत्नी द्वारा दी गई तहरीर में कोतवाली में तैनात एक दरोगा पर भी आरोप लगाए गए थे। पीड़ित पक्ष ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कड़ा रुख अपनाया। जिसके बाद एसपी सिटी कोतवाली पहुंचे और उन्होंने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

तहरीर के बाद भी पुलिन ने नहीं की थी कार्रवाई
सिकंदराबाद। घटना के बाद इलेक्ट्रीशियन बिंदे की पत्नी ने शुक्रवार की रात आरोपी महिला, दरोगा समेत छह लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने शनिवार दोपहर तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसकी जानकारी होने पर परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंच गए और करीब 4 घंटे तक हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष से तहरीर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें