फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का एटीएम कार्ड स्कैन करके निकाले 85 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का एटीएम कार्ड स्कैन करके निकाले 85 हजार
विज्ञापन

ककोड़। कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान निवासी इकबाल ने एजेंसीकर्मी पर एटीएम स्कैन कर 85 हजार खाते से निकालने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इकबाल ने बताया कि अक्तूबर माह में वह बाइक खरीदने के लिए बुलंदशहर स्थित एजेंसी पर गया था। रेट तय होने के बाद एजेंसीकर्मी ने सभी दस्तावेज व उसके एचडीएफसी बैंक का एटीएम कार्ड स्कैन कर लिया और बातों बातों में पासवर्ड पूंछ लिया। इसके बाद वह घर लौट आया, लेकिन 17 अक्टूबर को दस-दस हजार की रकम तीन बार समेत कुल 35 हजार की रकम उसके खाते से निकल गई। मोबाइल खराब होने के कारण उसे समय से खाते से निकाली गई राशि की जानकारी नहीं मिल पाई। बैंक शाखा पहुंचने पर स्टेटमेंट निकलवाने के दौरान संबंधित तिथि में निकली गई रकम के संबंध में जानकारी मिली। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने एजेंसी के कर्मी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें