बिस्कुट से भरा ट्रक हाईवे पर पलटा, बाल-बाल बचे चालक परिचालक
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में एनएच-91 पर बिलसुरी गांव के पास ओवरटेक करते समय बिस्कुट से भरा ट्रक अनियंत्रित होने के कारण पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक बाल बाल बच गए। ट्रक नोएडा से बिस्कुट के कार्टून लादकर अलीगढ़ जा रहा था। चालक राहुल व क्लीनर जगवीर ने बताया कि देर रात ओवर ट्रैक करते समय अनियंत्रित होने के कारण अचानक ट्रक पलट गया। जिसमें वे मामूली रूप से घायल हो गए। ट्रक के हाईवे पर पलटने के कारण बुलंदशहर की ओर जाने वाला यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।