बिलसूरी में करंट लगने से युवक की मौत
सिकंदराबाद। गांव बिलसूरी में करंट की चपेट में आने से सचिन कुमार(30वर्ष) पुत्र भूपेंद्र सिंह की मौत हो गई। शुक्रवार रात सचिन घर पर कूलर के तार लगा रहा था। इसी दौरान अचानक करंट लगने के कारण वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिकंदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजन उसे उपचार के लिए नोएडा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सचिन फोटोग्राफी का कार्य करता था। दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके एक बच्चा है। सचिन की मौत से उसके परिवार में मातम छाया हुआ है। कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। संवाद