फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिचाई कर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई कर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

चोला। खेत की सिंचाई कर साइकिल से घर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौकी क्षेत्र के गांव नैथला हसनपुर निवासी किसान हरेंद्र शर्मा (55 वर्ष) पुत्र बद्री प्रसाद शर्मा शनिवार की रात में धान की फसल की सिंचाई करने के लिए गए थे। सिंचाई करने के बाद रात करीब आठ बजे वह साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के निकट पुल के पास पहुंचे तो चोला चौकी की ओर तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें