सिलिंडर में लगी आग, हादसा टला
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावरा में खाने बनाते समय सिलिंडर में अचानक आग गई। सिलिंडर में आग लगने से घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर जमा लोगों की भीड़ ने सिलिंडर को घर के बाहर फेंककर और रेत डालकर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार सुधीर पुत्र सतपाल की पत्नी शाम के समय गैस के चूल्हे पर खाना बना रही थी। खाना बनाते समय सिलिंडर ने अचानक आग पकड़ ली जिसके बाद घर में अफरा, तफरी, चीख पुकार मच गई। शोरगुल सुनकर मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए जलते हुए सिलिंडर को घर के बाहर फेंक दिया और जलते हुए सिलिंडर पर रेत, आदि डालकर उसकी आग पर काबू पाया। गनीमत रही सिलिंडर में लगी आग से किसी तरह का नुकसान नहीं हुुआ।