सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर व्हाट्स ग्रुप में चैटिंग, पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया
ककोड़। अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कस्बे के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर चैटिंग का पुलिस ने संज्ञान ले लिया। पुलिस ने मामले में मैसेज डालने वाले युवक को थाना बुलाकर पूछताछ की।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लोगों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ है। बताया गया कि व्हाट्स गु्रप पर राममंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर टीवी चैनल पर डीबेट में एक नेता को शामिल करने पर आपत्ति जताई गई। नेता पर आपत्ति जताने पर बाद ग्रुप पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर चैटिंग शुरू हो गई। जानकारी होने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया। और आपत्ति जताने वाली पोस्ट डालने वाले युवक को पूछताछ के लिए थाने बुला लिया। प्रभारी निरीक्षक दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि चैटिंग सांप्रदायिक नहीं थी। एहतियातन युवक को थाना बुलाकर पूछताछ की गई। और गु्रप से चेट को डीलीट करा दिया गया। भविष्य में गु्रप में विवादित मैसेज डालने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया।