फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल को अश्लील वीडियो डालने पर हेड मोहर्रिर के पर एफआईआर

विज्ञापन
police - फोटो : amarujala
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल को अश्लील वीडियो डालने पर हेड मोहर्रिर पर एफआईआर
विज्ञापन

ककोड़ (बुलंदशहर)। महिला कांस्टेबल को व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो डालने के मामले में पुलिस ने थाने के हेड मोहर्रिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना ककोड़ में तैनात महिला कांस्टेबल ने बताया कि वह लगभग दो वर्षो से थाना में तैनात है। उसका आवास थाना परिसर में ही है। बताया कि 30 अक्तूबर को रात करीब 9.20 बजे उसके व्हाट्सएप पर थाना में कार्यरत हेड मोहर्रिर कुंवरलाल चमोली ने अपने मोबाइल नंबर से पहली बार एक अश्लील वीडियो भेजा। जब उसने वीडियो को लेकर हेड मोहर्रिर से बात की तो उन्होंने बताया कि वह नहीं जानते वीडियो कैसे चली गई। बताया कि जब उसने हेड मोहर्रिर का मोबाइल मांगकर देखा तो वह हैंग की स्थिति में था। निरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें