फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन से लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूशन से लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़
विज्ञापन

सिकंदराबाद। ट्यूशन से लौट रही छात्रा के साथ मोहल्ला निवासी युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके व परिजनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे उसकी बेटी ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौट रही थी। घर के पास ही मोहल्ला निवासी शहजाद ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट की। बताया कि शोर सुनकर जब वह अपने बेटे के साथ पहुंची तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। और धमकी दी। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ के विरोध पर भाई के साथ की हाथापाई, धमकी दी
चोला। चौकी क्षेत्र के गांव निवासी छात्र ने बताया कि वह और उसकी बहन बस से बुलंदशहर कोचिंग करने के लिए जाते हैं। रास्ते में ग्राम बंचावली के कुछ लड़के उसकी बहन पर कमेंट पास करते हैं। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि तेरा बुलंदशहर आना जाना बंद कर देंगे। बताया कि शुक्रवार को जब वह कोचिंग के लिए बुलंदशहर जा रहा था तो उक्त लड़कों ने बंचावली में बस को रोक लिया और उसके साथ हाथापाई की। चौकी प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें