फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को पुलिस बता महिला ने दिखाई दबंगई, हाइवे पर किया हंगामा

विज्ञापन
साइड लगने पर हंगामा करती महिला। - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
खुद को पुलिस बता महिला ने दिखाई दबंगई, हाइवे पर किया हंगामा
विज्ञापन

सिकंदराबाद। खुद को यूपी पुलिस बताने वाली एक महिला ने सोमवार को नगर के दनकौर तिराहे पर जमकर हंगामा किया। साइड लगने से नाराज कार सवार महिला ने दबंगई दिखाते हुए बस के शीशे तक तोड़ डाले। हंगामे की नौबत बनता देख चालक बस छोड़कर फरार हो गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, इस बीच कार सवार महिला भीड़ का फायदा उठाकर वहां से निकल गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर करीब चार बजे चार्टेड बस महिला कर्मियों को लेकर जा रही थी। नगर के दनकौर तिराहे पर बस की बुलंदशहर की ओर जा रही कार में साइड लग गई। साइड लगने पर कार सवार महिला उग्र हो गई और उसने हंगामा शुरू कर दिया। महिला का उग्र रूप देख चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित महिला ने कार से डंडा निकालकर बस के शीशे तोड़ दिए। शीशे टूटने पर बस में सवार महिला कर्मचारी दहशत में आ गईं। बस के हाईवे पर खड़े होने और हंगामे के चलते हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस के पहुंचने पर महिला भीड़ का फायदा उठाते हुए अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ फरार हो गई। पुलिस ने हाईवे पर खड़ी बस को हटवाया। उसके बाद ही यातायात सुचारू हुआ। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें