बैंक में हंगामें की सूचना पर मौके पर मौजूद कोतवाल।
- फोटो : SIKANDRABAD
आधार कार्ड में संशोधन कराने के दौरान बैंक में हंगामा
सिकंदराबाद। आधार कार्ड में संशोधन कराने पहुंचे युवक की शुल्क को लेकर आधार कार्ड बना रहे कंपनी के कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हंगामें में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
जानकारी के अनुसार नगर स्थित एक बैंक में आधार कार्ड में संशोधन कराने पहुंचे युवक ने आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी के कर्मचारियों पर निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क वसूलने का आरोप लगाया। इसी बात को देकर उक्त युवक की कंपनी के कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में हुई तीखी नोकझोंक हंगामे में बदल गई। सूचना पर कोतवाल योगेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। वही बैंक में मौजूद अन्य लोगों ने भी आधार कार्ड बनाने में परेशान करने का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि डाकखाने में आधार कार्ड बनाने का कार्य नहीं किया जा रहा हैं। केवल एक बैंक में आधार कार्ड बनाने, संशोधन का कार्य किया जा रहा है। उक्त बैंक में आधार कार्ड बनाने, संशोधन करने के लिए उन्हें परेशान किया जाता है।
कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि आधार कार्ड में संशोधन कराने आए युवक और कर्मचारियों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।