फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर डिपो को मिलीं दो नई रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर डिपो को मिलीं दो नई रोडवेज बसें
विज्ञापन

बुलंदशहर। बुलंदशहर डिपो के बेड़े में दो और नई बसें शामिल हो गई हैं। इसके बाद डिपो में बसों की संख्या बढ़कर अब 100 हो गई हैं। दो नई रोडवेज बस डिपो पर आने के बाद निगम के अफसर रूट चार्ट बनाने में जुट गए हैं। वहीं, जल्द आठ और नई बसों के आने का संभावना जताई है।
विज्ञापन

बुलंदशहर डिपो से अभी तक 98 रोडवेज बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर होता था। इनमें 83 निगम की ओर शेष 15 बसें अनुबंध की शामिल थी। इनमें कुछ बसें समय-समय पर खराब होने के कारण वर्कशॉप पर खड़ी रहती है। त्योहारों पर भीड़ अधिक होने के कारण बसें कम पड़ जाती थी। यात्रियों की समस्या को देखते हुए डिपो के अफसर लगातार नई रोडवेज बसों की मांग कर रहे थे। एक माह पूर्व मुख्यालय द्वारा 10 नई रोडवेज बसें दिए जाने का आश्वासन दिया गया। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि मुख्यालय से दो नई बसें प्राप्त हो गई है। नई बसें आने के बाद अब डिपो में बसों की संख्या 100 हो गई है। नई बसों को जल्द ही मार्ग पर उतारा जाएगा। इसके लिए दोनों बसों को लेकर रूट चार्ट बनाया जा रहा है और रूट चार्ट बनाने के बाद मुख्यालय भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें