फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के गहने और तमंचे के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के गहने और तमंचे के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

शिकारपुर। सलेमपुर पुलिस ने चोरी के गहने और अवैध हथियार के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 13 जून को एक चिकित्सक के घर में उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
मुखबिर की सूचना पर गांव धतूरी स्थित हनुमान मंदिर के पास से पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चोरी की छह जोड़ी पाजेब, एक अंगूठी, 59 बिछुआ, एक जोड़ी पायल और दो तमंचा बरामद हुए। आरोपियों ने स्वीकार किया कि 13 जून को शिकारपुर के डा. ओमप्रकाश के घर और 18 जुलाई को चित्सौन निवासी यश शर्मा के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने अपना नाम शमशुद्दीन और नियादर निवासी गांव चिट्ठा और गांव दोहली निवासी सुरेश बताया। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचे के साथ जिला बदर गिरफ्तार
बुलंदशहर। देहात कोतवाली पुलिस ने जिला बदर बदमाश को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। जिला बदर होने के बाद भी आरोपी अपने घर में छिपकर रह रहा था। गांव नीमखेड़ा निवासी तनवीर को जिला प्रशासन द्वारा छह माह के लिए जिला बदर किया गया था। शुक्रवार रात को सूचना मिली कि जिला बदर तनवीर गांव में ही छिपा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी नीमखेड़ा फ्लाईओवर के पास ही खड़ा मिला। पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करते हुए उसके पास से एक तमंचा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें