फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदपुर में अमर शहीदों के सम्मान में बना पंचायत भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर में अमर शहीदों के सम्मान में बना पंचायत भवन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के बीबीनगर विकास खंड का गांव सैदपुर फौजियों और देश की आन-बान और शान के लिए बलिदान देने वाले शूरवीरों की पहचान है। इसी के चलते जिला प्रशासन ने गांव में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर गांव में पंचायत भवन का निर्माण कराया है। जिससे कि यहां के ग्रामीणों को अब बीबीनगर व अन्य स्थानों पर भटकने से छुटकारा मिल जाएगा।
नवनिर्मित पंचायत भवन का डीएम सीपी सिंह ने शुक्रवार को उद्घाटन किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को हर्षोल्लास से मनाने के लिए अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। सैदपुर में देश की आजादी, देश की रक्षा के लिए अनेकों वीर सपूतों ने जन्म लिया हैं, उनके प्रति सम्मान के रूप में इस पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है। पंचायत भवन का निर्माण होने से गांव में जन्म, मृत्यु, पेंशन, खतौनी आदि आवश्यक प्रपत्र आसानी से प्राप्त हो सकेंगे। सैदपुर की पावन भूमि को नमन करते हुए कहा कि यहां की धरती ने ऐसे वीर सपूतों को जन्म दिया है, जिन्होंने देश की आजादी एवं देश की रक्षा में अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। देश की आजादी एवं अनेकों युद्धों में यहां के वीरों ने प्रतिभाग किया। वर्तमान में भी बड़ी संख्या में सैदपुर के जवान सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे हैं। जनपद के लिए गर्व का विषय है कि सैदपुर की धरती में राष्ट्रभक्ति भरी हुई है, जिसने देश की रक्षा के लिए वीर सपूतों को जन्म दिया है। साथ ही डीएम ने लोगों से अपील की है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सभी ग्रामीण अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराकर देश की आजादी में बलिदान देने वाले एवं देश की रक्षा करने वाले वीरों के प्रति सम्मान प्रकट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद स्तंभ पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बुलंदशहर। पंचायत भवन का उद्घाटन करने के बाद डीएम गांव में स्थित शहीद स्तंभ पर पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद हुए सैनिकों को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गांव में शहीद शेर सिंह सिरोही, शहीद सुरेंद्र सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें