फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने युवक से लूटी नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों ने युवक से लूटी नकदी
विज्ञापन

ऊंचागांव। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से कार सवार तीन बदमाशों ने मारपीट करते हुए तीन हजार की नकदी लूट ली। लूट की वारदात को अंजाम देकर तीनों बदमाश कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

नरसेना थाना क्षेत्र के गांव यूनिसपुर निवासी मनोज बुधवार रात अपनी ननिहाल गांव चंदियाना से स्कूटर पर सवार होकर गांव लौट रहा था। लौटते समय बरवाला महमूदपुर के समीप स्कूटर अचानक खराब होने के कारण पैदल लेकर आ रहा था। उसी समय ईको में सवार तीन बदमाशों ने वहां गाड़ी को रोककर मदद के बहाने उसे पकड़ लिया और तीन हजार की नकदी लूट ली। युवक के शोर मचाने पर कार सवार बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को लूट की जानकारी दी। ग्रामीण पीड़ित युवक के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घटनास्थल से लौटने के बाद एक कार में कुछ युवक शराब पीते दिखाई दिए, जिस पर पीड़ित ने एक आरोपी को पहचान लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आरोप है कि गांव में पहुंची पुलिस पीड़ित को ही पड़कर थाने ले आई है। सीओ स्याना वंदना शर्मा ने बताया कि मामला प्रथम दृष्ट्या संदिग्ध लग रहा है। शराब पीने के दौरान झगड़ा होने की बात सामने आ रही है। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें