फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से पहले खुफिया विभाग अलर्ट, पुलिस ने बढ़ाई गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस से पहले खुफिया विभाग अलर्ट, पुलिस ने बढ़ाई गश्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए जिले भर में खुफिया विभाग को अलर्ट कर दिया है। इस दौरान पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो। एसएसपी श्लोक कुमार ने बुधवार रात को नगर के विभिन्न इलाकों में गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
बुधवार रात को एसएसपी श्लोक कुमार, एएसपी शशांक सिंह, एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा के साथ क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में निरीक्षण किया। रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए लोगों से अपील की। कहा कि शांति व्यवस्थ बनाए रखने में सहयोग करें। इस दौरान बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील स्थानों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च किया गया। साथ ही लोगों से आह्वान किया कि त्योहारों को आपसी सदभाव, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। कोतवाली प्रभारी को आदेश दिए कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। यदि कोई भी शिकायत मिलती है तो तत्काल उस पर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा क्षेत्रों में पड़ने वाले होटल, ढाबे समेत अन्य स्थानों पर चेकिंग करने के निर्देश दिए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए खुफिया तंत्र को अलर्ट किया गया है। एलआइयू (लोकल इंटेलीजेंस यूनिट), आइबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) समेत अन्य मुखबिरों को अलर्ट करते हुए पल-पल की गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें