बुलंदशहर में 96.84 फीसदी रहा 12वीं का परीक्षा परिणाम
बुलंदशहर। सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम 96.84 फीसदी रहा। परीक्षा का परिणाम परिणाम बेहतर आने पर जिले के स्कूलों में खुशी का माहौल है। पास होने वाले छात्र-छात्राओं के घरों में भी जश्न जैसा माहौल रहा।
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के लिए इस बार 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 119 विद्यालयों के 6555 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे। शुक्रवार को परीक्षा परिणाम जारी हुआ तो इसमें 6348 छात्र-छात्राएं पास हुए। इनमें 2945 छात्रा और 3610 छात्र शामिल हैं। जबकि 207 छात्र-छात्रा फेल हो गए हैं। परीक्षा के नोडल अधिकारी और डीपीएस के प्रधानाचार्य डॉ. एचएस वशिष्ठ ने बताया कि इस बार का परीक्षा परिणाम काफी बेहतर रहा है। इस बार परीक्षा दो बार हुई और इसका भी छात्र-छात्राओं को लाभ मिला है। परीक्षा परिणाम बेहतर होने पर स्कूल व छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर है।
-
कक्षा 12वीं के टॉपरों की सूची
क्रम संख्या - नाम - स्कूल - कुल अंक - प्रतिशत
1. तान्या सिंह - डीपीएस - 500 - 100
2. भूमिका सिंह - डीपीएस - 499 - 99.8
2. राधिका अग्रवाल - डीपीएस - 499 - 99.8
2. दीपिका बंसल - डीपीएस - 499 - 99.8
3. नेहा सोलंकी - डीपीएस - 497 - 99.4
3. ओजस्वनी सिंह - डीपीएस - 497 - 99.4
3. कनन सिंघल - डीपीएस - 497 - 99.4
-
टर्म-1 के 30 और टर्म-2 की परीक्षा के 70 अंकों से जारी हुआ रिजल्ट
परीक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. एचएस वशिष्ठ ने बताया कि इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा टर्म-1 और टर्म-2 के तहत दो बार हुई। टर्म-1 की परीक्षा स्कूल स्तर पर हुई और यह 30 नंबर की थी। इसी तरह टर्म-2 की परीक्षा के लिए जिले में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें किसी भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपने स्कूल में परीक्षा देने का मौका नहीं मिला। यह परीक्षा 70 अंकों की रही। इन्हीं दोनों परीक्षाओं के अंकों से परीक्षा परिणाम जारी किया गया है।