फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस नवीनीकरण कराना है तो लगाने होंगे 10 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइसेंस नवीनीकरण कराना है तो लगाने होंगे 10 पौधे
विज्ञापन

बुलंदशहर। पर्यावरण को बचाने के लिए करीब 36 लाख से अधिक पौधे रोपे गए हैं। जिला प्रशासन ने अब पौधरोपण के लिए नया तरीका अपनाया है। अब शस्त्र लाइसेंस के किसी भी आवेदन के साथ 10 पौधे रोपे जाने का फोटो भी संलग्न करना जरूरी होगा। पर्यावरण बचाने के लिए प्रदेश भर में वृह्द स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में ही लगभग 36 लाख पौधे रोपे गए हैं। इसके लिए सभी विभागों, स्कूल, कॉलेजों को लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अब डीएम सीपी सिंह की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। जिसके अनुसार अब नवीन और विरासत के शस्त्र लाइसेंस के लिए फार्म प्राप्त करते समय व शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण कराये जाने और बाहरी जनपदों के शस्त्र लाइसेंसों के पंजीकरण कराए जाने के समय आवेदक को 10 पौधे रोपे जाने अनिवार्य होंगे। यही नहीं पौधे रोपित करने की भौगोलिक स्थिति जीओ टैग के साथ फोटो भी संलग्न करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें