फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व गंगा में डूबे अधेड़ का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व गंगा में डूबे अधेड़ का मिला शव
विज्ञापन

अहार। गंगा दशहरा पर गंगा स्नान के दौरान डूबे अधेड़ का शव तीन दिन बाद मिला है। उसकी शिनाख्त देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी 55 वर्षीय इंद्रराज के रूप में हुई है। इंद्रराज गत बृहस्पतिवार को सिद्धा बाबा मंदिर पर ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर स्नान के लिए आया था। फतेहपुर मढैया के कच्चे घाट पर स्नान के दौरान वह गहरे जल में जाने से डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही उसकी तलाश में अभियान शुरू किया गया। लेकिन, दो दिन तक भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका था। लेकिन, शनिवार सुबह कुछ लोगों ने अवंतिका देवी घाट के निकट एक शव अटका हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें