फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर में हवा भरने से मना करने पर दुकानदार पर की फायरिंग, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टायर में हवा भरने से मना करने पर दुकानदार पर की फायरिंग, एक घायल
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव खालौर स्थित स्टेडियम के सामने एक अज्ञात बाइक चालक ने मामूली कहासुनी में फायरिंग कर दी। फायरिंग में मौके पर मौजूद पास के ही गांव का एक युवक घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। खालौर स्थित स्टेडियम के सामने संजीव नामक युवक टायर पंचर की दुकान करता है। संजीव ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे एक अज्ञात बाइक चालक उसके पास आया और हवा भरवाने की जिद करने लगा। हवा न होने की बात कहने पर बाइक चालक भड़क उठा और संजीव से मारपीट कर दी। साथ ही आरोपी बाइक चालक ने संजीव के ऊपर फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। लेकिन गोली पास में ही खड़े क्षेत्र के गांव सलंगवां निवासी सुरेंद्र पुत्र चंद्रभान के हाथ में जा लगी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से बाइक लेकर फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नगर के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में समाचार लिखे जाने तक कोई भी तहरीर पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें