फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी बस और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी बस और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत
विज्ञापन

स्याना। थाना क्षेत्र में नयाबांस पेट्रोल पंप के निकट सोमवार शाम ट्रैक्टर और मिनी बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रजापुर निवासी वीरेंद्र क्षेत्र में सबमर्सिबल लगाने का काम करता था। सोमवार देर शाम वह अपने ट्रैक्टर ट्राली में बोरिंग का सामान भरकर अपने घर वापस लौट रहा था। बताया गया कि जब वह स्याना कोतवाली क्षेत्र में नयाबांस पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा तो बुलंदशहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित मिनी बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में वीरेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें