गृह क्लेश से परेशान युवक ने खुद को लगाई आग
ऊंचागांव । गांव मिर्जापुर नगली निवासी ने शनिवार की दोपहर बाद ट्यूबवेल पर अपने ऊपर तेल डाल कर आग लगा ली। परिजनों ने सीएचसी ऊंचागांव पर भर्ती कराया। गांव मिर्जापुर नगली निवासी मोनू (24) गाजियाबाद में अपने परिवार के साथ रहता है। शनिवार को अपने पैतृक गांव आया था, लेकिन गांव के रास्ते में करीब तीन बजे एक ट्यूबवेल पर आकर डीजल से भरी दो लीटर की बोतल को अपने ऊपर उडेल कर आग लगा ली। ग्रामीण आवाज सुनकर उसकी तरफ दौड़ कर पहुंचे व आग बुझाकर परिजनों को सूचना दिए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत बता जिला अस्पताल रेफर कर दिया।