फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में पुजारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में पुजारी की मौत
विज्ञापन

स्याना। नहर की पटरी स्थित महामाई चामुंडा मंदिर के पुजारी की शनिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। पुजारी के परिजनों की जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले छह माह से 70 वर्षीय पुजारी चामुंडा मंदिर परिसर की देखभाल व साफ-सफाई करते थे। शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में पुजारी की मौत हो गई। चामुंडा मंदिर के निकट ही शनिवार सुबह जवाहर गंज निवासी निवासी व्यापारी की भी गोली मारकर हत्या की गई है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। लोग पुजारी की हत्या की भी बात कर रहे हैं। सीओ स्याना अलका सिंह ने बताया कि पुजारी का शव मिला है। मामले की जांच की जा रही है। पुजारी के परिजनों की जानकारी ली जा रही है। परिजनों की जानकारी मिलने पर उन्हें सूचना दे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी हत्या या आत्महत्या के बारे मे कुछ नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें