स्याना थाना प्रभारी लाइन हाजिर
बुलंदशहर। थाना स्याना क्षेत्र में शनिवार सुबह लूट के बाद व्यापारी प्रदीप अग्रवाल की हत्या के मामले में अफसरों की प्रारंभिक जांच में थाना प्रभारी की लापरवाही सामने आई है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में थाना प्रभारी स्याना छोटे सिंह की भूमिका शिथिल एवं लापरवाहीपूर्ण पाई गई है। इसके चलते उनको लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही उनके स्थान पर एसएसपी के पीआरओ निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना स्याना बनाया गया है।