फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अपंजीकृत पैथोलॉजी लैब सील

विज्ञापन
विज्ञापन
चार अपंजीकृत पैथोलॉजी लैब सील
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिलेभर में लगातार अपंजीकृत लैब लोगों को गलत रिपोर्ट देकर रुपये ऐंठने का कार्य कर रही है। ऐसे में विभाग ने अपंजीकृत लैब के खिलाफ कार्रवाई करने का अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को औरंगाबाद नगर में एक लैब की शिकायत करने गए एसीएमओ को जांच तीन और लैब अपंजीकृत मिलने पर चार लैब को सील कर दिया गया है। साथ ही संबंधित से लैब संचालन संबंधी दस्तावेज मांगे है। एसीएमओ डॉ. अश्वनी भंडारी ने बताया कि औरंगाबाद नगर में एक पैथोलॉजी लैब की शिकायत मिलने पर बुधवार को निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान लैब संचालक कोई भी दस्तावेज न दिखा सका। इस पर संबंधित लैब को सील कर दिया गया। इसके अलावा औरंगाबाद में दो अन्य पैथोलॉजी लैब व स्याना नगर में एक अपंजीकृत लैब को सील किया गया है। सभी से लैब संचालन संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें