फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में आज आएंगे मुख्यमंत्री, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को करेंगे संबोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर में आज आएंगे मुख्यमंत्री, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को करेंगे संबोधित
विज्ञापन

बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को जनपद में आगमन हो रहा है। वह यहां प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा के मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी ने बताया कि नुमाईश मैदान स्थित निकुंज हॉल में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। सम्मेलन में डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षक भाग लेंगे। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग से कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। वर्चुअल बैठक में जिला प्रभारी सुनीता दयाल, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव, अजय त्यागी, संजय गुर्जर, संतोष बाल्मीकि, संजय चौधरी, नागेंद्र प्रधान, मनोज गर्ग, हितेश गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें