फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर से सुशील और अनूपशहर से गजेंद्र होंगे कांग्रेस प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर से सुशील और अनूपशहर से गजेंद्र होंगे कांग्रेस प्रत्याशी
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव को लेकर आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने कयासों पर विराम लगाते हुए बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। सदर सीट से एक बार फिर सुशील चौधरी और अनूपशहर से चौधरी गजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा स्याना से पूनम पंडित और डिबाई से सुनीता शर्मा को टिकट देकर महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश की गई है। साथ ही खुर्जा की सुरक्षित सीट से टुक्कीमल खटीक, सिकंदराबाद से सलीम अख्तर और शिकारपुर से जिया उर्ररहमान को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि बताया जा रहा है कि जिस भी नेता को टिकट दिया गया है, उसमें जिलाध्यक्ष की ओर से किए गए प्रस्तावित नाम नहीं हैं। टिकट मिलने के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें