बुलंदशहर में 5,483 लोगों को लगा बूस्टर डोज
बुलंदशहर। कोरोना के नए स्वरूप के बढ़ते खतरे और चुनाव की घोषणा के बाद जिले में एहतियाती खुराक बूस्टर टीका लगाया जा रहा है। शुक्रवार को 5,483 लोगों को बूस्टर टीका और 3,491 किशोरों समेत 29,670 लोगों ने शाम पांच बजे तक टीका लगवाया। बूस्टर टीका फिलहाल हेल्थ वर्कर के साथ गंभीर बीमारियों से ग्रसित बुजुर्गों को ही दिया जा रहा है। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 81 केंद्रों पर शुक्रवार को 302 सत्र का आयोजन किया गया। इस बीच शाम पांच बजे तक 16,095 लोगों को पहला, 12,088 लोगों को दूसरा और 5,483 लोगों को बूस्टर टीका लगाया गया। कुल 29,670 लोगों में 3,491 लोग 15 से 17 आयु के किशोर शामिल रहे। कोरोना से जंग जीतने के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण अत्यंत जरूरी है, जो लोग टीके से वंचित चल रहे हैं वो टीका जल्द लगवा लें।