प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
- फोटो : iStock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए खुशखबरी है। आखिरकार उनका इंतजार खत्म हुआ और योजना की 10वीं के पैसे किसानों के खाते में आ गए हैं। इस योजना के लाभार्थी किसानों को अब तक कुल 9 किस्तें पहले ही मिल चुकी थीं और किसानों को लंबे समय से 10वीं किस्त के आने का इंतजार था।
पहले कहा जा रहा था कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त के पैसे 15 से 16 दिसंबर के बीच किसानों के खाते में आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर कयास लगाए जाने लगे थे कि पिछली साल की तरह इस साल भी क्रिसमस के मौके पर सरकार अन्नदाताओं को खुशखबरी दे सकती है। अब नए साल के पहले दिन केंद्र सरकार ने किसानों के अकाउंट में किस्त के पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं।
जिले में ढाई लाख किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से दो-दो हजार रुपये आए। सातों तहसीलों में 3.86 लाख किसान योजना में पंजीकृत हैं। माह के हिसाब से उनके खातों में किस्त आ रही है।
किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि योजना को शुरू किया गया। छोटी जोत वाले किसानों को प्रत्येक तीन माह में दो-दो हजार रुपये दिए जाते हैं। कृषि विभाग ने किसानों का डाटा पूर्व में पोर्टल पर अपलोड कर दिया था।
ऐसे करें चेक
अगर आप पीएम किसान योजना का पैसा चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट
https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा। यहां आपकी स्क्रीन पर होम पेज ओपन होगा।